गोरखपुर, अप्रैल 9 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवां थाना क्षेत्र के भगौरा गांव में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दो बैंकों से ऋण लेने और उसी संपत्ति को बेचने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है।भगौरा निवासी कमला देवी पत्नी योगेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति से उन्होंने संपत्ति खरीदने का सौदा तय किया था। विक्रेता ने बताया था कि संपत्ति पर बैंक का कर्ज है, जिसे चुकता करने के बाद बैनामा किया जाएगा। आरोप है कि धन लेने से पहले ही आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर निजी फाइनेंस कंपनी एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस लिमिटेड से भी ऋण ले लिया। इसके बाद पैसे लेने के बावजूद आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज के ज...