फर्जी दस्तावेज बना मकान पर कब्जा करने का प्रयास
गाज़ियाबाद, मई 14 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाकर मकान पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रामेश्वर पार्क कॉलोनी में देवराज शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने कई साल पहले यहां भूखंड खरीदकर मकान बनाया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले कॉलोनी में रहने वाला जाहिद, अजय व पांच अन्य लोग पहुंचे और मकान को अपना बताते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चारदीवारी गिरा दी। आरोप है कि जाहिद ने पूर्व में भूखंड की स्वामी रहीं सरला देवी के नाम से 2026 में एक फर्जी एग्रीमेंट बनवा लिया है, जबकि सरला की मौत करीब 42 साल पहले हो चुकी थी। इसी के आधार पर ज्योति नाम की महिला के नाम पर एग्रीमेंट बनवाया हुआ है।आरोप है कि जाहिद ने मका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.