बाराबंकी, अक्टूबर 6 -- फतेहपुर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने सगे चाचा की चल-अचल संपत्ति हड़पने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने के एक गंभीर मामले में थाना फतेहपुर पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और मारपीट की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी दस्तावेज का मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरीपुरवा निवासी मो. इबरान का आरोप है कि उसके चाचा जुम्मन अली (60) के वास्तविक पिता का नाम हामिद अली हैं। हामिद अली के सगे भाई मुनव्वर की वर्ष 1977 में मृत्यु हो गई थी। इनके कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि जुम्मन अली ने मुनव्वर की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की नीयत से सरकारी अभिलेखों मतदाता सूची व परिवार रजिस्टर में अपने पिता के नाम की जगह फर्जी तरीके से मुनव्वर का नाम दर्ज...