मोतिहारी, मार्च 25 -- रक्सौल। थाना क्षेत्र के सिसवा चौक स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर बुधवार शाम पुलिस ने थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व व एसडीओ मनीष कुमार की उपस्थिति में छापेमारी कर फर्जी दास्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो लोगों को पकड़ा। इनमें केन्द्र संचालक कृष्णा कुमार यादव सिसवा निवासी व धर्मेंद्र कुमार भेलाही निवासी शामिल हैं। इसकी पुष्टि आईपीएस श्री सिंह ने की। उन्होंने बताया कि छापेमारी गुप्त सूचना पर की गयी। सूचना पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। छापेमारी उस वक्त की गयी जब ग्राहक सेवा केंन्द्र पर गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार करने में जुटे थे। छापेमारी में फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विभिन्न सरकारी मुहरें, स्टाम्प व नकली सरकारी दस्तावेज तैया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.