गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-एक ने करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यशदीप बिल्डर्स एलएलपी के साथ ठगी करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। आरोपी की पहचान 36 वर्षिय हरीश कुमार उर्फ राजा निवासी पलवल के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल पांच आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। करोड़ों का निवेश और धोखाधड़ी का खेलमामला यशदीप बिल्डर्स एलएलपी से जुड़ा है। कंपनी ने वर्ष 2018 में सोहना क्षेत्र में एक जमीन के विकास के लिए भूमि मालिक के साथ सहयोग समझौता किया था। इसके तहत कंपनी ने करोड़ों रुपये का निवेश किया और नियमानुसार अपने पक्ष में जीपीए पंजीकृत करवाई थी।आरोप है कि वर्ष 2020 में कंपनी के ही कुछ कर्मचारियों ने भू...