फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़पी जमीन
फरीदाबाद, जुलाई 24 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मृत महिला के नाम पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के मामले में सेंट्रल थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है। बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव निवासी अर्जुन सैनी ने मुख्यमंत्री हरियाणा को एक शिकायत भेजी थी, जिसे जांच के लिए पुलिस के पास भेजा गया। उन्होंने बताया वजीरपुर स्थित करीब 5 कनाल 15 मरले भूमि में मृतका सोमरती उर्फ सुमन का हिस्सा था। उनकी मौत वर्ष 2014 में हो चुकी थी और बाद में उनके बच्चों के नाम विरासत दर्ज हो गई।
जांच की प्रक्रिया अर्जुन सैनी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने साजिश कर वर्ष 2017 में मृतका की जगह किसी अन्य महिला को पेश कर फर्जी तर्क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.