बाराबंकी, मार्च 19 -- बाराबंकी। पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी आधार कार्ड और विवाह प्रमाण पत्र तैयार कराने का आरोप युवती ने अपनी बहनों व उनके पतियों पर लगाया है। पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किये जाने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर फतेहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र नंदापुरवा मजरे पिपरी गांव निवासी एक युवती खुश्बू उर्फ ज्योति पुत्री स्व. राधेलाल ने अपनी ही बहनों और उनके पतियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता की मृत्यु के बाद वह अकेली अविवाहित संतान बची थी, जबकि उसकी तीनों बहनों का विवाह पहले ही हो चुका था। आरोप है कि बहनों और उनके पतियों ने आपसी साजिश के तहत पिता की जमीन-जायदाद को हड़पने की योजना बनाई। इसके लिए पीड़िता के नाम से फर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.