दुमका, जून 20 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने के एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में लाभुक रानेश्वर प्रखंड क्षेत्र के पटटोर गांव के रक्षाकर घोष को नोटिस दिया गया है। यह कार्रवाई रानेश्वर के बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने की। बीडीओ ने बताया कि पाटजोर गांव के रक्षाकर घोष अपने आधार कार्ड में फर्जी तरीके से उम्र 56 के जगह 60 वर्ष दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लिया जा रहा था। चार साल से पेंशन की राशि का उठाव भी कर चुका था। वहीं उसने गांव में पीएम आवास योजना का लाभ भी लिया है,जबकि वह सक्षम है। उसने आलीशान मकान भी बना रखा है। इतना ही नहीं रक्षाकर घोष ने अपने नाम से लाल राशन कार्ड भी बना लिया और लगातार कई वर्षों से राशन,कपड़ा आदि का उठाव भी करता आ रहा है।

जांच प्रक्रियाशिकायत के आधार प...