लखीमपुरखीरी, जून 12 -- सदर कोतवाली के मोहल्ला बरखेरवा निवासी सर्वेश कुमार वर्मा को जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 1.35 करोड़ रुपये ठग लिए गए। पीड़ित के मुताबिक उसने 18 बीघा जमीन खरीदने के लिए यह रकम दी थी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया कि थाना पढुआ के गांव सोठियाना निवासी अलीम खां, शोएब उर्फ सोनू, कल्लन खां और विनोद कुमार निवासी बागपत ने लगभग 18 बीघा कृषि भूमि बेचने की बात कही थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज भी दिखाए। यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेज दिखाकर ठगे 1.35 करोड़, 9 पर मुकदमा पीड़ित ने 19 फरवरी 2024 को इकरारनामा कराकर 1.35 करोड़ रुपये दे दिए। आरोप है कि बाद में जांच के दौरान पता चला कि भूमि स्वामित्व से जुड़े दस्ता...