रामपुर, फरवरी 8 -- बिलासपुर। एक व्यक्ति ने अपने ही सगे साले और भांजे पर धोखाधड़ी कर बेशकीमती जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर तीन नामजद समेत चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गदा फार्म निवासी जगजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह के अनुसार, उनके सगे साले मक्खन सिंह, भांजे गुरपिन्दर सिंह और भांजे की पत्नी सतेन्द्र कौर ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उनके साथ ठगी की है। पीड़ित का आरोप है कि 12 जून 2023 को विपक्षियों ने उनसे संपर्क किया और कहा कि भांजे ने एक जमीन खरीदी है, जिसके बैनामे के लिए परिवार के बड़े सदस्य के तौर पर उनकी मौजूदगी जरूरी है। बताया कि वह अपनों पर विश्वास कर तहसील चले गए। वहां विपक्षियों ने अपने वकील के माध्यम से कई कागजातों पर उनके हस्ताक्षर करवा लिए। आरोप है कि बिना कोई पैसा द...