देवरिया, जनवरी 1 -- बंजरिया, हिन्दुस्तान संवाद। जालसाज ने फोर्स में एक युवक को फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी दिलाकर साढ़े सात लाख रूपए हड़प लिए। फर्जीवाड़े का पता चलने पर विभाग ने युवक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। पीड़ित युवक ने जालसाज के खिलाफ थाने में कई बार शिकायत किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव निवासी बृजेश यादव का आरोप है कि करीब तीन साल पहले उसने तरकुलवा थाना क्षेत्र के दुबे टोले के रहने वाले एक व्यक्ति को फोर्स में नौकरी दिलाने के लिए साढ़े सात लाख रुपए दिया। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे नौकरी दिला दी। बृजेश ने एक साल नौकरी भी कर ली। उसके बाद जब विभाग ने उसके मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराया तो...