आगरा, मई 25 -- संजय प्लेस स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 1.30 करोड़ रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। बैंक के ड्युप्टि मैनेजर अरविंद कुमार के प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर कोर्ट ने मुकदमे के आदेश दिए है। हरी पर्वत पुलिस ने मै. एमएस बर्तन भंडार फर्म सहित पांच लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। ड्यूप्टि मैनेजर अरविंद कुमार ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र के जरिए बताया कि एमएस बर्तन भंडार नामक फर्म बनाकर आरोपितों ने वर्ष 2019 में 1.30 करोड़ रुपये का लोन लिया । फर्जी कागजात लगा कर बैंक से धोखा किया। आरोप है कि मनोज कुमार निवासी नगला वृंदावन देवरी रोड, स्नेहलता, रवि कुमार जैन, पुष्पा देवी और अजय जैन निवासी फेस दो ट्रांस यमुना रामबाग ने दो संपत्तियां बंधक रखकर लोन स्वीकृत कराया था। बाद में जांच में पत...