गौरीगंज, मार्च 30 -- अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विद्यालय संचालन करने के संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। ग्राम पूरे प्रेमशाह निवासी अमित प्रकाश ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ लोगों ने उनके पिता को झांसा देकर विद्यालय संचालन के नाम पर भवन का 25 वर्ष 11 माह का अनुबंध करा लिया। उनके पिता कम शिक्षित होने के कारण आरोपितों के झांसे में आ गए। आरोप है कि सोसाइटी में सदस्यता जोड़ने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। जब इस संबंध में आपत्ति जताई गई तो भवन को मानक विहीन बताते हुए खाली करने की बात कही गई और मार्च 2026 तक अनुबंध निरस्त करने का आश्वासन भी दिया गया। इसके बावजूद आरोपितों ने भवन की फर्जी फोटो व दस्तावेज प्रस्तुत कर स्कूल की मान्यता प्राप्त कर ली और विद...