फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। शहर थाना थाना क्षेत्र में एक प्लॉट पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने, अवैध तरीके से होम लोन लेने और बाद में संपत्ति की नीलामी कराने का गंभीर मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला, बैंक अधिकारियों और अन्य सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अंशुल सिंगला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पिता स्व. सूरज प्रकाश सिंगला ने अपने जीवनकाल में श्याम कॉलोनी, बल्लभगढ़ स्थित प्लॉट नंबर 12 को रकबा 7 मरले 68 वर्गगज को वर्ष 2008 में करीब 10 लाख रुपये में खरीदा था। पूरी राशि का भुगतान करने के बाद प्लॉट का कब्जा भी उन्हें सौंप दिया गया था।आरोप है कि इसके बाद एक महिला ने खुद को मृतक की पत्नी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार क...