लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आलमबाग के रहने वाले कारोबारी पीयूष छोकरा के सहखातेदार के बेटे ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन बेच डाली और करोड़ों रुपये हड़प लिए। पीयूष ने आरोपी के खिलाफ बिजनौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के मुतबाबिक मुकदमा पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के आदेश पर लिखा गया है। पीड़ित पीयूष छोकरा ने तहरीर में लिखा कि बरकलाबाद गांव में तीन बीघा से अधिक उनकी पारिवारिक जमीन है। उसमें सहखातेदार रामराज सिंह भी थे। 24 नवंबर 2023 को रामराज सिंह की मौत हो गई थी। कुछ जमीन उसमें से उनकी भी थी। रामराज की मौत के बाद उनके बेटे अजय सिंह और उसकी मां ने कुछ जरूरत बताकर साढ़े छह बिस्वा जमीन का एग्रीमेंट कर दिया था। इस बावत उन्हें 3.10 लाख रुपये आनलाइन दिए गए। जमीन का बैनामा नहीं किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.