रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर छात्रों को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के प्रयास के मामले में कोतवाली गदरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पांच छात्रों से संबंधित प्रमाणपत्रों में फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी, परिवार रजिस्टर और बिजली बिल समेत अन्य दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। राजस्व निरीक्षक गदरपुर विनोद कुमार की तहरीर पर 25 सितंबर को कोतवाली गदरपुर में कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी स्थायी निवास, जाति और अनाथ प्रमाणपत्र तैयार कर लाभ लेने के आरोप में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पांच छात्रों से संबंधित प्रमाणपत्रों में फर्जी दस्तावेजों के प्रयोग की जानकारी सामने आई। मामले में नामजद शुभम हुड़िया पुत...