बरेली, मई 25 -- बारादरी पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से लोन पर कार लेकर धोखाधड़ी से उसे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार लग्जरी कारें और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सात गाड़ियां निकालने की बात कबूल की है। गिरोह में एक बैंक कर्मचारी समेत कई अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 99 बीघा मैदान से गार्डन सिटी निवासी मोहम्मद शमी उर्फ शेरा और उसके बेटे मोहम्मद सैराब को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी फर्जी कागजात के जरिए लोन लेकर अब तक कई कारें निकाल चुके हैं। इनमें से एक किया कैरेन्स और तीन क्रेटा कारें उनकी निशानदेही पर बरामद की गई हैं। इसके अलावा दो आय और दो निवास प्रमाणपत्र भी बरामद किए...