किशनगंज, मई 29 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी और अवैध आवाजाही के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रानीडांगा को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को बंगाल के पानीटंकी सीमा जांच चौकी स्थित न्यू ब्रिज पर दो थाईलैंड की महिला को फर्जी आव्रजन मुहर लगे दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों महिलाएं अवैध तरीके से भारत से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं। जानकारी के अनुसार, कमांडेंट विकास कुमार के निर्देशन में सीमा समन्वय दल द्वारा गुरुवार को एक सफेद रंग की कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार दो विदेशी महिलाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत बाहर जाने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा गया तथा उनके पासपोर्ट जांच के लिए प्रस्तुत किए गए। यह भी पढ़ें- महिलाएं अवैध तरीके से भारत से बाहर निकलने की कोशिश कर रही...