फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत लेने पर सात पर केस
बांदा, जुलाई 22 -- बांदा। एक ही खतौनी और एक ही जमानतदार के दस्तावेजों का बार-बार इस्तेमाल कर अलग-अलग मामलों में जमानत हासिल करने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों के जरिए न्यायालय को गुमराह कर जमानत ली गई। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी अब्दुल सईद खां ने डीआईजी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि गिरवां थाने के तरखरी गांव निवासी (हाल मुकाम सिविललाइन) अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने न्यायालय में लंबित मामलों में जमानत कराने के लिए एक ही खतौनी व एक ही जमानतदार का एक बार से अधिक उपयोग किया। न्यायालय को गुमराह किया गया है। कूटरचित दस्तावेजों से जमानत लेना संगीन जुर्म है। बताया कि अरविंद चतुर्वेदी शातिर ठग व अपराध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.