लखनऊ, जून 29 -- अलीगंज हनुमान मंदिर के श्री महावीर जी ट्रस्ट के कार्यालय अधीक्षक राकेश दीक्षित ने दो लोगों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिये संपत्ति का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। कार्यालय अधीक्षक की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

मामले का विवरण राकेश दीक्षित ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने ट्रस्ट की संपत्ति के चिह्नांकन के लिए मंडला आयुक्त को पत्र लिखा था। इसके लिए मंडला आयुक्त ने नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम गठित की थी। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से मंदिर ट्रस्ट की संपत्तियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया।

फर्जी दस्तावेजों का खुलासा इस बीच पता चला कि रामकृष्ण मठ रोड पर स्थित मंदिर की संपत्ति पर रह रहे उमाकांत गुप्ता ने फर्जीवाड़ा किया। कार्यालय अधीक्षक ने बताया कि जब उन्होंने छा...