सहारनपुर, फरवरी 16 -- पाकिस्तानी जासूस शाहिद इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल मूल रूप से पाकिस्तान के कसूर जिले का निवासी है। इकबाल भट्टी हकीकतनगर में श्मशान के निकट ही एक मकान में किराए पर रहता था। उसने यहां पर कंप्यूटर सेंटर भी खोल लिया था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके पास वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, भारतीय बैंकों की पासबुक और चेक बुक सहित तमाम दस्तावेज मिले थे, जिसके आधार पर उसने भारत की नागरिकता प्राप्त कर ली थी। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपना नाम देवराज सहगल रखा था और लोगों के साथ भी नजदीकि संबंध बना लिए थे। किसी को यकीन भी नहीं था कि इकबाल भट्टी पाकिस्तानी जासूस है। पटियाला पुलिस की कार्रवाई के बाद कोतवाली सदर बाजार में कई मुकदमे उसके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज किए थे। तब, नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया ...