दरभंगा, अप्रैल 30 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। साइबर थाना की पुलिस ने आर्थिक अपराध इकाई पटना की सूचना पर सिम बेचने वाले एक रिटेलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रिटेलर के पास से 36 सिम, एक बायोमेट्रिक डिवाइस व दो मोबाइल जब्त किया गया है। साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा सूचना दी गई थी के दरभंगा जिले में तीन दुकानदारों के द्वारा एक नाम से कई सिम निकाल कर विदेश में साइबर फ्रॉड को उपलब्ध कराया जा रहा है।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया साइबर डीएसपी के नेतृत्व में मंगलवार की शाम केवटी थाना क्षेत्र के केवटी रनवे के रहने वाले सिम के विक्रेता विवेक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि वह सिम कार्ड बेचता है। कई लोगों को वह सिम उपलब्ध कराया है। दुकानदार द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति के नाम...