प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- कुंडा। बिहार के समस्तीपुर फुलवरिया रोसड़ा निवासी पंकज कुमार की पत्नी पिंकी देवी का मायका मानिकपुर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव में है। वह मायके कभी कभार ही आती है। 30 जुलाई 2025 को वह अपने बेटे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए शपथ पत्र बनवाने तहसील आई। विदासिन के एक युवक ने अंगूठा लगवाकर बैनामा करा लिया। 13 अगस्त 2025 को उसके मायके के एक युवक ने बुलाकर कहा कि उसकी जमीन का बैनामा हो गया है। पिंकी ने इनकार किया तो उसने बैनामे की कापी दिखाई। पीड़िता ने पुलिस, एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...