सहारनपुर, अप्रैल 21 -- सहारनपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से पुलिस स्कॉर्ट लेने के प्रयास करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को एक संगठन से जुड़ा होने का बताते हुए पुलिस से स्कॉर्ट लेने का प्रयास किया था। उपनिरीक्षक नरेंद्र भड़ाना की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी मोहम्मद अनस निवासी गांव मिर्जापुर पोल के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि उसने केंद्र सरकार से जुड़े एक कथित संगठन के नाम पर फर्जी पत्र तैयार कर सहारनपुर भ्रमण के दौरान पुलिस स्कॉर्ट लेने की कोशिश की थी। इस मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- देसी कट्टा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बेहट रोड से आरोपी ...