मेरठ, मई 30 -- भामौरी निवासी किसान की भूमि का कुछ लोगों ने अवैध रूप से बैनामा कर दिया। भूमि की कीमत लाखों रुपये हैं, जोकि आरोपी हड़प कर गए। उसे इस बात का पता चला तो वह दंग रह गया। पीड़ित ने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल कराई तो फर्जीवाड़े का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। गंगादत्त पुत्र यज्ञदत्त ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के जंगल में उसकी कृषि भूमि है। जिसके आधे हिस्से का बैनामा उसके नाम है। लंबे समय से उक्त भूमि का स्वामी है और खेती कर रहा है। यह भी पढ़ें- फर्जी तरीके से कर दिया लाखों की कीमत की भूमि का बैनामा आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर किसी व्यक्ति ने खुद गंगादत्त बताकर उसकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया। पीड़ित के अनुसार आठ मई 2026 को उसकी भूमि का बै...