भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय में गुरुवार को डीईओ राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, डीडीओ और लेखापाल के साथ समीक्षा बैठक की गई। साथ ही नए शैक्षणिक सत्र में विभागीय कार्य के तेजी निपटारे का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के लंबित वेतन, भुगतान में आ रही बाधाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे समस्याओं से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे।डीईओ ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों के मामलों में लापरवाही करने पर कार्रवाई होगी। मामले पर डीपीओ स्थापना अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि बीईओ को कहा गया कि ई-शिक्षा पोर्टल पर फर्जी अटेंडेंस बनाने वालों की पहचान करें। वहीं समय पर वेतन की अबसेंटी, शिक्षकों के बकाया एरिय...