पूर्णिया, मई 15 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर बाजार इन दिनों अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर, फर्जी जांच घरों और नकली डिग्रीधारी डॉक्टरों के बड़े नेटवर्क का गढ़ बनता जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन संस्थानों के संचालक पूर्णिया एवं भागलपुर के नामी चिकित्सकों के नाम और डिग्री का खुलकर दुरुपयोग कर रहे हैं। जिन डॉक्टरों के नाम पर ये सेंटर चलाए जा रहे हैं, वे कभी इन संस्थानों में आए तक नहीं हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवानीपुर बाजार में आधे दर्जन से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर और कई जांच घर पूरी तरह अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई संस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर के अगल-बगल तक खुले हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप यह भी है कि कुछ सरकारी अस्पतालों में ...