प्रयागराज, जून 14 -- झूंसी निवासी उषा कुमारी ने जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उमरपुर नीवा उपरहार स्थित उनकी जमीन का कुछ हिस्सा सात लाख रुपये में बेचने का सौदा हुआ था। बैनामा के दौरान दिए गए चेकों के स्थान पर तीन लाख 30 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट दिया गया। बैंक में जमा करने पर वह पहले से निरस्त मिला। पीड़िता का आरोप है कि क्रेता राजकुमार शर्मा, दलाल राहुल कुशवाहा और अवधेश पासवान ने मिलकर छलपूर्वक फर्जी डीडी देकर रकम हड़प ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। महिला ने पुलिस से बकाया धनराशि दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...