बस्ती, मई 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के मामले में बस्ती के आरटीओ और एआरटीओ के शामिल होने की संभावना है। इस बात की सूचना परिवहन आयुक्त को मिली है। उन्होंने डीएम बस्ती को पत्र लिखकर अपने स्तर से प्रकरण की जांच कराते हुए आख्या मांगी है। बताते चलें कि बस्ती में दूसरे प्रांत के बैकलॉग को दिखाकर बस्ती में बड़े पैमाने पर हैवी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए थे, जिससे वाहन चालकों ने बिना निर्धारित प्रक्रिया पूरा किए लाइसेंस प्राप्त कर लिए। इस मामले में शासन ने आरआई संभागीय परिवहन विभाग बस्ती को निलंबित कर दिया है। डीएम बस्ती को संभागीय व उप संभागीय परिवहन कार्यालय में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस एवं अवैध वसूली प्रकरण की जांच के संबंध में लिखे पत्र में परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने कहा है कि उनके कार्यालय और उनको सोश...