प्रमुख संवाददाता, जून 10 -- UP News: यूपी के कानपुर में फर्जी डिग्री-मार्कशीट छाप रहे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है किदवईनगर में फरवरी में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने के आरोप में पकड़े गए गिरोह से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। बेकनगंज के हीरामनपुरवा में रहने वाला सरगना 13 साल से अपने भाई के साथ घर में ही प्रिंटिंग प्रेस खोलकर फर्जी डिग्री और मार्कशीट छाप रहा था। हाईस्कूल, इंटर से लेकर पीएचडी तक की डिग्रियां छापकर 10 हजार रुपये में सप्लाई करते थे। कोरियर कंपनी की मदद से देश ही नहीं लंदन, कनाडा समेत कई देशों में भेजते थे। मौके से पुलिस को आठ यूनिवर्सिटी की 62 फर्जी डिग्री-मार्कशीट, 830 सादे कागज, 80 होलोग्राम, डाई और 141 रबर स्टैंप बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल और डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने म...