प्रयागराज, अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की फर्जी वेबसाइट बनाकर फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है। साइबर पुलिस पूर्व में गिरोह के सरगना समेत सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को गिरोह के सक्रिय सदस्य सिविल लाइंस के अनंत सत्यम निगम को गिरफ्तार किया। अनंत सत्यम फर्जी डिग्री व मार्कशीट के लिए ग्राहक तलाशता था। उसे प्रति ग्राहक 20 हजार रुपये कमीशन मिलता था। उसके पास से 88 फर्जी अंकपत्र, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र, 14 पासबुक, 21 चेक बुक, पांच एटीएम, चार मोबाइल व पांच सिम कार्ड बरामद हुआ है। साइबर पुलिस के अनुसार, यूपी बोर्ड और कई राज्यों के विश्वविद्यालयों की कूटरचित वेबसाइट बनाकर फर्जी अंकपत्र, डिग्री, डिप्लोमा व प्रमाणपत्र बनाकर बेचने का काम किया जाता था। गिरोह अब तक दो हजार से अधिक फर्...