हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एक व्यक्ति पर फर्जी डिग्री धारक बनकर अपनी पत्नी का गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। ओढपुरा निवासी आदेश कुमार ने कोर्ट में दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को वह अपनी पत्नी शारदा देवी को दांत दर्द की शिकायत पर साईं डेंटल क्लीनिक ले गए थे। वहां डा. रितिक पाठक ने खुद को बीडीएस डिग्री धारक बताकर इलाज शुरू किया। आदेश कुमार का आरोप है कि दांत की सफाई के दौरान मशीन का पेंच टूटकर पत्नी के दांत में ही फंस गया। उस समय शारदा देवी तीन माह की गर्भवती थीं। घर आने के बाद तेज दर्द होने पर वह दूसरे बीडीएस डाक्टर के पास गए। एक्सरे में दांत की हड्डी में पेंच फंसा मिला और पस पड़ चुका था। दूसरे डाक्टर ने आदेश कुमा...