अमरोहा, मार्च 23 -- फर्जी डिग्री को लेकर विवादों में घिरी जिले की एक यूनिवर्सिटी अब कानूनी शिकंजे में फंस गई है। बीएससी ऑप्टोमेट्री के छात्र के प्रार्थना पत्र पर सीजेएम कोर्ट ने रजबपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यूनिवर्सिटी के प्रतिकुला​धिपति समेत पांच लोगों के ​खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस फिलहाल अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। रजबपुर क्षेत्र के गांव पीपली दाऊद निवासी सुदर्शन कुमार ने इस संबंध में कोर्ट की शरण ली थी। उनका आरोप है कि उन्होंने व अन्य कुछ छात्रों ने साल 2021 से 2024 तक इस यूनिवर्सिटी से बीएससी ऑप्टोमेट्री का कोर्स किया था। इसके बाद छह सितंबर 2024 को यूनिवर्सिटी ने उन्हें डिग्री और मार्कशीट जारी कर दी। लेकिन मामला तब खुला जब छात्र अपनी डिग्री लेकर रजिस्ट्रेश...