नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- नई दिल्ली, का.सं। रोहिणी कोर्ट में वकालत कर रहे व्यक्ति की असलियत सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई। रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने फर्जी नाम, दस्तावेजों और कथित फर्जी एलएलबी डिग्री के आधार पर वकालत का लाइसेंस हासिल करने वाले व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा। नोटिस के अनुसार, संबंधित व्यक्ति का वास्तविक नाम हीरा लाल गांधी है। आरोप है कि उसने 'होती लाल गांधी' नाम से दस्तावेज तैयार कराए। उसी पहचान से वकालत का पंजीकरण कराया। अदालत में वकील के तौर पर पेश होता रहा। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की स्कूली शिक्षा पूरी नहीं हुई थी। मामले का एक और चौंकाने वाला पहलू उसका आपराधिक रिकॉर्ड है। नोटिस में चौंकाने वाला पहलू यह भी है कि उसके खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में ...