लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाकर 37 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। रकम वापस मांगने पर जालसाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर निकाल दिया। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने साइबर सेल और स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

फर्जी ट्रेडिंग ऐप का धोखा हरिहर प्रसाद नगर निवासी बृजेन्द्र कुमार शुक्ल के अनुसार, 13 मार्च को उन्होंने गूगल पर एक लिंक के माध्यम से "फाइन्सोल सेवर्टीज़ प्राइवेट लिमिटेड" नामक कथित स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी का ऐप डाउनलोड किया। इसके बाद वे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़कर ट्रेडिंग करने लगे। पीड़ित का कहना है कि कंपनी की ओर से उन्हें रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र सहित कई दस्तावेज भेजे गए, जो सेबी के पोर्टल पर जांच करने पर प्रथम दृष्...