मुजफ्फरपुर, नवम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। साधारण श्रेणी के टिकट के साथ टेम्परिंग करनेवाला गिरोह एक बार पुन: सक्रिय हो गया है। साधारण श्रेणी का तीन टिकट दरभंगा यूटीएस काउंटर पर उसे कैंसिल कराने आये एक व्यक्ति से मिला है। बुकिंग क्लर्क ने टिकट गलत होने का हवाला देकर कैंसिल करने से मना कर दिया। फिर टिकट कैंसिल कराने पहुंचा व्यक्ति भी मौके से निकल गया। रेलवे ने इसे गंभीरता से लिया है और इसकी जांच गोपनीय तरीके से शुरू कर दी है। गुरुवार को जांच में चौकाने वाले तथ्य सामने आये। जानकारी मिली कि जो टिकट दरभंगा स्टेशन के यूटीएस कांउटर से बरामद किया गया वह 18 नवंबर को सोनपुर मंडल के तुर्की स्टेशन से दोपहर में कटा था। एक सीरिज के तीन टिकट तुर्की से हाजीपुर के लिए काटे गये थे। वाणिज्य विभाग ने तुर्की के बैलेंसशीट की भी जांच की। इसमें भी तथ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.