लखनऊ, जून 18 -- ऑपरेशन उपलब्ध -दूसरे के नाम पर यात्रा कर रहे थे यात्री

आधार कार्ड में की गई थी छेड़छाड़ लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आरपीएफ टीम ने टिकट दलालों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन उपलब्ध' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। चारबाग स्टेशन पर ट्रेन नंबर 01080 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस) के एस-3 कोच में चेकिंग के दौरान तीन यात्री संदिग्ध पाए गए। आरपीएफ क्राइम ब्रांच उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और आरपीएफ चारबाग मेन की संयुक्त टीम ने जब इनसे पूछताछ की, तो टिकटों की धोखाधड़ी का भंडाफोड़ हुआ।

पकड़े गए यात्रियों की पहचान पकड़े गए यात्रियों की पहचान रजीउल्लाह महताब हुसैन खान (34 वर्ष), आफरीन रजीउल्लाह खान (31 वर्ष) और परवीन मोहम्मद नदीम खान (35 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों यात्री दूसरे व्यक्तियों के नाम पर बुक आरक्षित टिकटों प...