फर्जी टिकट पर यात्रा करते पकड़े गए 84 रेलयात्री, पूर्वोत्तर रेलवे ने चलाया जांच अभियान
लखनऊ, जुलाई 25 -- शुभ्रांशु शेखर, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने छह मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान में फर्जी टिकट पर सफर कर रहे 84 यात्री पकड़े गए। इनमें से 33 यात्रियों से मौके पर ही जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया, जबकि शेष को आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और सीनियर डीसीएम अरिजीत Singh के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12566), गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (15023), अवध एक्सप्रेस (19038), लखनऊ-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (20104), डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (22537) और बेतिया एक्सप्रेस (15065) को जांच के दायरे में लिया गया। सबसे ज्यादा गड़बड़ी फर्जी और दूसरे के नाम की आरक्षित टिकट पर यात्रा करने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.