फरीदाबाद, जून 30 -- फरीदाबाद, अशेाक जैन। टेलीग्राम पर मिंत्रा के नाम से फर्जी टास्क देकर साइबर अपराधियों ने एक महिला से एक लाख 32 हजार रुपये से अधिक की साइबर ठगी की हैं। महिला का आरोप है कि उसे पहले छोटा मुनाफा देकर विश्वास में लिया गया, इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी पर निवेश के नाम पर रकम जमा कराई गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। साइबर थाना सेंट्रल जोन में 29 जून को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में भारत कॉलोनी, नहरपार निवासी पूनम ने बताया कि 17 मई 2026 को टेलीग्राम पर घर बैठे पैसे कमाने का विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उसकी रजिस्ट्रेशन कराई गई और मिंत्रा के उत्पादों को प्रमोट करने के नाम पर टास्क दिए गए। शुरुआत में 300 रुपये जमा कराकर 20 टास्क पूरे करव...