आजमगढ़, जून 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। फर्जी जीएसटी बिलिंग के जरिए सरकार को 4.08 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सिधारी थाने पुलिस ने उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बाराबंकी और एक मुरादाबाद जनपद का निवासी है। आरोपी बोगस (अस्तित्वहीन) फर्मों का पंजीकरण कराकर फर्जी जीएसटी बिल एवं ई-वे बिल तैयार कर टैक्स चोरी करते थे। पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्मों का पंजीकरण कराकर जीएसटी बिल और ई-वे बिल तैयार करने तथा टैक्स चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी विभिन्न व्यक्तियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और ओटीपी प्राप्त कर फर्जी किरायानामा (रेंट एग्रीमेंट) तैयार करते थे। इसके आधार पर बोगस फर्मों का पंजीकरण कराया जाता था। बा...