कानपुर, मई 17 -- कानपुर, संवाददाता। बोगम कंपनी बनाकर 71.72 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। राज्यकर की सहायक आयुक्त कविता श्रीवास्तव ने मामले की शिकायत डीसीपी सेंट्रल से की। उनके आदेश पर स्वरूपनगर पुलिस ने फर्म मालिक पर रिपोर्ट दर्ज की है।सहायक आयुक्त के अनुसार विभागीय जांच में सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पीके इंटरप्राइजेज नाम की फर्म का जीएसटी पंजीकरण कराया गया। फर्म ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 3.74 करोड़ रुपये की अवैध आईटीसी क्लेम कर हड़प ली। बिना वास्तविक खरीद-ब्रिकी के लगभग 399 करोड़ रुपये के कागजी कारोबार के जरिए करीब 71.72 करोड़ रुपये की बोगस आईटीसी विभिन्न फर्मों को पासऑन की गई। टीम ने 11 नवंबर 2025 को फर्म के घोषित व्यापार स्थल की जांच की। जहां कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं मिली। भवन स्वामी ने भी कि...