लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- फर्जी आईटीसी क्लेम करवा कर सरकार को करोड़ों रुपयों का चूना लगाने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया गया है। साइबर पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से जीएसटी का फर्जी रजिस्ट्रेशन, मोबाइल, लैपटॉप, सिमकार्ड, चेकबुक और उद्यम रजिस्ट्रेशन बरामद हुए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज रही है। उनके कुछ साथी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए गैंग में एक युवक बाराबंकी, दो सीतापुर और एक खीरी जिले का निवासी युवक शामिल हैं। गौरीफंटा, खमरिया, मोहम्मदी और कोतवाली सदर में जीएसटी फ्रॉड से संबंधित कुछ मुकदमे दर्ज किए गए थे। जांच के किए इन मुकदमों को साइबर थाना भेज दिया गया। साइबर पुलिस इनकी विवेचना कर रही थी। एएसपी सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि एक गैंग है, जो लोगों को लोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.