गिरडीह, अप्रैल 3 -- राजधनवार। धनवार में बीते गुरुवार को एक सनसनीखेज ठगी और अपहरण का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी हरिहर साव ने बुधवार देर रात को थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी आभूषण बनाने की दुकान पर स्कॉर्पियो (नंबर WB 12 AV 9787) से पहुंचे 6-7 लोगों ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4 बजे सभी आरोपी एक-एक कर उनकी दुकान में घुसे। इनमें से एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था, जबकि दूसरा कोट-पैंट पहनकर खुद को जीएसटी अधिकारी बता रहा था। आरोपियों ने जीएसटी बिल, खरीदारी के कागजात और सोने के आभूषणों के हॉलमार्क की जांच के नाम पर दुकान में रखे सभी जेवर अपने कब्जे में ले लिए।इसके बाद आरोपियों ने हरिहर साव को जबरन अपने साथ स्कॉर्पियो में बैठाया और देवघर ले जाने की बात कही। रास्ते में बातची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.