लखनऊ, मई 2 -- रायबरेली रोड शांति पुरम स्वास्थ्य विहार निवासी सराफा कारोबारी क्षितिज अवस्थी को जमीन दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने 25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षितिज के मुताबिक सीसेंडी निवासी शिलारी चौरसिया व उसके बेटे ने अयोध्या खेड़ा मोहनलालगंज निवासी राजेश कुमार के जरिए कल्ली पश्चिम में जमीन दिलाने की बात कही थी। एक करोड़ रुपये में सौदा तय कराया। क्षितिज अवस्थी ने भरोसा कर 5 लाख रुपये चेक व 20 लाख रुपये नकद दे दिए। बाद में पता चला कि जमीन के पास सड़क न हीं है। यह भी पढ़ें- फार्म हाउस दिलाने के नाम पर 78 लाख की ठगी विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने डीसीपी दक्षिणी को मामले की जानकारी दी। डीसीपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किय...