नोएडा, अप्रैल 6 -- तस्कर की जमानत के लिए फर्जी कागज लगाए थे सत्यापन किए जाने के दौरान मामला पकड़ में आयाग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। अदालत में एक नशा तस्कर की जमानत के लिए फर्जी कागज लगाने का मामला सामने आया है। सत्यापन किए जाने पर दोनों जमानती के कागज फर्जी पाए गए। न्यायालय के लिपिक ने दोनों जमानती के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक न्यायालय के लिपिक योगेंद्र कुमार की शिकायत पर आरोपी रामशरण और राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लिपिक के मुताबिक नोएडा थाना फेस 2 में नशा तस्करी के आरोप में पकड़े गए तस्कर विनोद कुमार की जमानत के लिए आए दोनों जमानतियों के कागजों का सत्यापन किया गया। इसके लिए बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाने में संपर्क किया। इसी थाने से दोनों जमानत के कागजों का...