बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता न्यायालय में फर्जी दस्तखत कर जमानत लेने पर जांच कर कार्यवाही की मांग पीड़ित ने की है। इस बाबत जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया है। कोतवाली नगर के ग्राम तिंदवारा निवासी शिवराम ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह वृद्ध सीनियर सिटीजन है। एक अधिवक्ता ने कहा कि आप समाजसेवी है मेरे बेटे को जमानत के लिए जरूरत है। इसको लेकर मेरे कागजात ले लिए। वहां उस समय बस्ते में बैठे सभी लोगों ने देखा व सुना। बाद में पता चला कि यह फर्जी तरीके से बाहरी व्यक्तियों की जमानत लेते व भरवाते हैं। यह बात पता चलने पर उनसे दस्तावेज वापस मांगे। पीड़ित ने गैर कानूनी कार्य करने वाले संबंधित लोगों पर कार्यवाही की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.