फतेहपुर, जुलाई 28 -- फतेहपुर। थरियांव पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई मामलों में फर्जी जमानत कराने वाले हिस्ट्रीशीटर सतीश चंद्र उर्फ सतीश लोधी निवासी हसवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कचहरी में मुंशीगिरी करता था और एक ही खतौनी व आधार कार्ड की प्रतियों का बार-बार इस्तेमाल कर कई अभियुक्तों की जमानत कराता था। जांच में करीब 7-8 मामलों में फर्जी दस्तावेजों के उपयोग की पुष्टि हुई। आरोपी के पास से फर्जी जमानत प्रपत्रों व अन्य कूटरचित अभिलेख बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ थरियांव थाने में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...