अंबेडकर नगर, अप्रैल 13 -- जहांगीरगंज,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज पर संविदा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर तथा एक एएनएम द्वारा कूट रचित ढंग से जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने को लेकर दोनों के खिलाफ पुलिस ने डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर धोखाधड़ी जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत संविदा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार के खिलाफ पैसे लेकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की शिकायत राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के घिन्हापुर गांव निवासी पंकज कुमार ने लगभग 20 दिन पहले डीएम और सीएमओ से किया था। शिकायत के साथ ही पंकज कुमार ने पैसे मांगने का ऑडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसे साक्ष्य के रूप में...