महोबा, जनवरी 24 -- महोबा, संवाददाता। सराफा बाजार से करोड़ो रुपये लेकर भागे सराफा कारोबारी के खिलाफ शिकंजा कसने लगा है। सोने चांदी के आभूषण बनवाने के बाद चेक से भुगतान करने और खाता में पर्याप्त भुगतान न होने पर चेक बाउंस होने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नगर के बड़ीहाट वार्ड निवासी पीड़ित विनोद सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुष्पेंद्र सोनी उर्फ पंकज सोनी निवासी कस्वाथाई ने विस्वास में लेकर एक लाख रुपये की कीमत के आभूषण बनवा लिए। भुगतान चेक से किया गया। बाद में जब चेक बैंक में लगाई तो खाता में पैसा कम होने के कारण चेक बाउंस हो गई। पीड़ित का कहना है कि व्यापारी के द्वारा जानबूझकर उसके साथ छल किया गया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.