देवघर, मार्च 6 -- चितरा प्रतिनिधि फर्जी चालान के आधार पर बालू ढुलाई करते ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा और जब्त करते हुए संबंधित धारा के साथ प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर मालिक थाना क्षेत्र के हजारी नवाडीह गांव निवासी मुकेश हजारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार होली के एक दिन पूर्व तीन मार्च को पुलिस ने बालू लोड ट्रैक्टर पकड़ा था। जांच-पड़ताल में बालू चालान फर्जी पाया गया। उसके बाद पुलिस द्वारा कांड संख्या- 15/26 दर्ज कर वाहन मालिक को पकड़कर बुधवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...